झारखण्ड में 2 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो नक्सली मार्शल टुटी और सुरेश मुंडा ने एक कारबाईन और एक राइफल के साथ झारखण्ड पुलिस प्रमुख नेयाज अहमद के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
मार्शल टुटी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एरिया कमांडर था जबकि सुरेश मुंडा इस पार्टी का सदस्य था। दोनों के ऊपर 13 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दोनों नक्सलियों को आत्मसमर्पण नीति के तहत 50 -50 हजार रुपये दिए जाएंगे। दोनों को जेल से रिहाई के बाद और पैसे दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने के दौरान झारखण्ड में पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications