विकासशील देशों के साथ अनुभव बांटना चाहता है भारत : पाटील
वह राष्ट्रपति भवन में चार नए राजदूतों के लिए आयोजित परिचय समारोह को संबोधित कर रही थीं।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर मलावी के क्रिसी चवांजे मुघोघो, रवांडा के विलियम्स नकुरुं जिजा, निकरागुवा के साउल अराना कासटेलोन और चेक गणराज्य के मिलोस्लाव स्टासेक से परिचय प्राप्त किए।
राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार "राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अन्य विकासशील देशों के साथ अपने अनुभव एवं ज्ञान तथा प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग बांटना चाहता है। भारत खास तौर से दक्षिण-दक्षिण में एकता चाहता है।"
पाटील ने मानव से मानव के संपर्को पर जोर दिया। उन्होंने खासकर भविष्य निर्माण के लिए युवाओं के बीच ताल्लुकात बढ़ाने पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications