आयुध घोटाले का आरोपी हॉकी इंडिया का संयुक्त सचिव
हैरानी की बात यह है कि गुरुवार को नई दिल्ली में हुए एचआई के चुनावों में नाम्बियार को सर्वसम्मिति से संयुक्त सचिव चुना गया। वह एचआई में एअर इंडिया स्पोर्ट्स डिवीजन का प्रतिनिधत्व करता है।
संयुक्त सचिव पद के लिए नाम्बियार के अलावा हॉकी पांडिचेरी की आशा गुप्ता, हॉकी राजस्थान की शोभा सिंह, हॉकी दिल्ली की सुदर्शन पाठक और हॉकी मिजोरम की जोथान किमी उम्मीदवार थीं लेकिन इन सबके बीच आपराधिक छवि वाले नाम्बियार को संयुक्त सचिव पद के लिए चुना गया।
नाम्बियार एअर इंडिया में अतिरिक्त महाप्रबंधक पद पर कार्यरत है। उसे ओएफबी के पूर्व महानिदेशक सुदीप्त घोष का करीबी माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि नाम्बियार ने सेना के लिए हथियारों की सप्लाई को लेकर विदेशी कंपनियों से करार में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। उस पर हवाला के जरिए करोड़ों रुपये घोष के खाते में जमा करने का आरोप है। सुदीप्त को इस मामले में 19 मई, 2009 को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications