गोवा में अस्पताल परियोजना में धांधली के आरोप
सरकार ने विपक्ष के आरोपों के चलते जांच शुरू करने का निर्णय लिया है लेकिन अस्पताल के निर्माण का काम रोकने से इंकार किया है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता मनोहर परिकर ने कहा कि इजरायली कंपनी एलबिट इमेजिन के निदेशक मंडल द्वारा अस्पताल के निर्माण के लिए एलबिट इंडिया हॉस्पिटिल्स लिमिटेड (ईआईएचएल) नाम की सहयोगी कंपनी का गठन करने से एक महीने पहले ही इस कंपनी को यह ऑर्डर दे दिया गया था।
परिकर ने कहा, "बोली लगाने वाली बाकी कंपनियों ने अपनी बोलियां वापस ले ली थीं क्योंकि इस पूरी प्रक्रिया में धांधली हो रही थी।"
राणे ने अपने जवाब में कहा कि हम विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे लेकिन परियोजना का काम नहीं रुकेगा। इस परियोजना में गोवा सरकार की 15 प्रतिशत और ईआईएचएल की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications