दलित कोष से पैसा नहीं लिया गया : संदीप दीक्षित
संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीक्षित ने कहा, "कोष के मद में कोई बदलाव नहीं किया गया है।" पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस सांसद संदीप मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ ही इलाकों में अनुसूचित जातियों की अधिकता है। इस कोष को दूसरे गैर विकास कोषों के साथ जोड़ा गया है।
दीक्षित ने कहा, "दिल्ली में अनुसूचित जातियों की प्रमुखता वाले इलाकों की संख्या काफी कम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications