पाकिस्तान में सड़क हादसे में 52 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पुलिस ने बताया कि बस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद से आ रही थी। इसी दौरान घारी दुप्पाता इलाके के नजदीक बस झेलम नदी में गिर पड़ी।
मुजफ्फराबाद के उपायुक्त मुहम्मद इम्तियाज ने कहा कि भारी बारिश और तेज गति की वजह से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस नदी में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications