अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने जिले के गर्वनर अयूब हकयार के हवाले से बताया कि प्रांत के इमाम साहेब जिले में हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को एक अन्य वाहन से टकरा दिया।
उन्होंने कहा, "हमले में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह अन्य पुलिसकर्मियों सहित सात नागरिक घायल हो गए। इसमें पुलिस की एक इकाई का कमांडर भी मारा गया है।"
नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के प्रवक्ता कर्नल पॉल जॉर्ज वेबर ने बताया कि हमले में आईएसएएफ का एक जवान घायल हो गया और सेना के दो वाहन क्षतितग्रस्त हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications