नक्सलियों के चंगुल से बच निकला माकपा सर्मथक
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने माकपा कार्यकर्ता निर्मल रथ को मायाग्राम गांव के पास के वन क्षेत्र से निकलते हुए देखा। रावत को दो गोलियां लगी थी और उसके शरीर पर भी जख्म थे।
पुलिस उपाधीक्षक पिनाकी रंजन दास ने कहा, "रथ को मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।"
उन्होंने बताया, "जिले के गोपीबल्लभपुर स्थित नयाग्राम गांव में रथ के घर से उसे संदिग्ध नक्सलियों के एक गिरोह के हथियारबंद 12 सदस्यों ने बुधवार रात में अगवा कर लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications