तरुण गोगोई के स्वास्थ्य में सुधार
मुंबई स्थित 'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया, "मुख्यमंत्री अब स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने किसी प्रकार के दर्द की शिकायत नहीं की है। यह उनकी सेहत में तेजी से सुधार के लक्षण हैं।"
गोगोई अस्पताल कर्मियों से सामान्य बातचीत कर रहे हैं। इस तरह उन्हें शाम तक फलों का रस या दूध दिया जा सकता है।
'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' के प्रख्यात सर्जन रमाकांत पांडा ने बुधवार को 74 वर्षीय गोगोई का ऑपरेशन किया था। सर्जरी के दौरान गोगोई की बाईपास सर्जरी हुई और उनके दिल का एक वाल्व बदला गया।
इसके पहले भी गोगोई के दिल में पेशमेकर लगाया जा चुका है। मुख्यमंत्री के दिल की सर्जरी बुधवार को सात घंटे तक चली। इस दौरान चिकित्सकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
'एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट' के अनुसार मुख्यमंत्री को 10-12 दिन तक अस्पताल में रखा जाएगा और चार हफ्ते बाद वह फिर से सामान्य कार्य करने लगेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications