एल एण्ड टी को 1,749 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेल के इस्पात संयंत्र में एक भट्टी के निर्माण के लिए एल एण्ड टी को इटली की कंपनी पॉल वर्थ के संयुक्त उपक्रम के साथ 1,627 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

इस ऑर्डर में से 1,010 करोड़ रुपये एल एण्ड टी को मिलेंगे।

इससे पहले यह संयुक्त उपक्रम सेल की बोकारो और विजाग इकाई में दो भट्टियों का संवर्धन कर चुका है।

इसके अलावा कंपनी को जर्मन कंपनी ऑटोटेक जीएमबीएच के साथ सेल के भिलाई संयंत्र में धातु शोधन इकाई लगाने के लिए 670.73 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

कंपनी को इस सौदे में से 538.29 करोड़ रुपये मिलेंगे।

एल एण्ड टी को इसके अलावा छत्तीसगढ़ में बाल्को के कोरबा संयंत्र की क्षमता विस्तार के लिए 201 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+