अलागिरी ने पहली बार लोकसभा में दिया जवाब
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। संसद में अपनी अनुपस्थिति को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री एम. के. अलागिरी ने मंत्री पद संभालने के बाद गुरुवार को लोकसभा में पहली बार किसी सवाल का जवाब दिया।
अलागिरी को न तो ठीक से हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी। वह गुरुवार को लोकसभा में मौजूद थे।
कांग्रेस सांसद चरणदास महंत के एक सवाल का जवाब देते हुए अलागिरी ने अंग्रेजी में जवाब देते हुए कहा, "प्रश्न संख्या 161. ए से ई तक बयान सदन के पटल पर रखा गया है।"
अलागिरी ने हालांकि पूरक प्रश्न का जवाब नहीं दिया। इसका जवाब उनके मंत्रालय में राज्यमंत्री श्रीकांत जेना ने दिया।
अलागिरी के जवाब पर महंत ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि आज उनका सवाल सबसे पहले लगा और अलागिरी ने इसका उत्तर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications