सेंसेक्स में 45 और निफ्टी में 20 अंकों गिरावट (राउंडअप)
बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 18295.43 के ऊपरी और 18156.45 के निचले स्तर तक कारोबार किया। इसके अलावा मिडकैप सूचकांक 3.57 अंक बढ़कर 7,522.30 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 44.76 अंक बढ़कर 9,561.25 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी ने 5487.15 के ऊपरी और 5443.10 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई में तेल एवं गैस (-0.91 प्रतिशत), स्वास्थ्य (-5.53 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (-0.49 प्रतिशत) के सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा ऊर्जा (-0.40 प्रतिशत), धातु (-0.33 प्रतिशत) और बैंकिंग (-0.31 प्रतिशत) सूचकांक भी गिरावट के साथ बंद हुए।
वहीं रियल्टी (1.05 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.47 प्रतिशत) और ऑटोमोबाइल्स (0.32 प्रतिशत) बीएसई पर सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
टाटा मोटर्स (2.10 प्रतिशत), एसबीआई (2.0 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (1 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। टीसीएस, आईटीसी और विप्रो के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
वहीं रिलायंस कम्युनिकेशन (-2.01 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.94 प्रतिशत) और ओएनजीसी (-1.61 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। आईसीआईसीआई बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और हीरो होंडा में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,581 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 1,381 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 107 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications