सम्मान के नाम पर हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले: चिदंबरम (लीड-1)

लोकसभा में चिदंबरम ने कहा, "हम विधेयक को तैयार करने के अंतिम चरण में हैं। हम सभी राज्य सरकारों से विचार-विमर्श कर रहे हैं और उनके सुझाव ले रहे हैं। मुझे विश्वास है कि मंत्रियों का समूह (जीओएम) जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। मुझे उम्मीद है कि मैं इस विधेयक को मौजूदा सत्र में पेश करने में सफल रहूंगा।"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता गुरुदास दासगुप्त द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चिदंबरम ने कहा, "प्रस्तावित कानून में समुदाय, परिवार, गांव आदि के अपमान के नाम पर युवा जोड़ों के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा दिलाने का प्रावधान होगा। मौजूदा कानून में इसे सम्मान के नाम पर हत्या को अपराध माना जाता है लेकिन समाज की मांग है कि इन अपराधों के लिए अलग पहचान वाला कानून और कठोर सजा का प्रावधान होना चाहिए।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर पिछले कई महीनों से विचार-विमर्श कर रही है। विमर्श का मुद्दा यह है कि इस मामले में नया कानून बनाया जाए या भारतीय दण्ड संहिता के मौजूदा प्रावधानों में संशोधन किया जाए।

उन्होंने कहा, "मैं सदन को आश्वासन देता हूं कि इस विधेयक में सम्मान के नाम पर हत्या से जुड़े सभी मुद्दों को ध्यान में रखा जाएगा। इस विधेयक में अपराधियों को कठोर सजा का प्रावधान रहेगा।"

चिदंबरम ने कहा कि सम्मान के नाम पर हत्या केवल हत्या है और इसमें कोई सम्मान नहीं बल्कि इन हत्याओं से समाज, राज्य और देश का अपमान होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+