राजू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली

सीबीआई द्वारा राजू की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए और समय मांगे जाने के कारण न्यायमूर्ति राजा एलांगो ने याचिका पर सुनवाई 12 अगस्त तक के लिए टाल दी है।

सरकारी अस्पताल निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) में हेपेटाइटिस सी का इलाज करा रहे राजू ने पिछले सप्ताह जमानत याचिका दायर की थी। न्यायालय ने मामले के बाकी सभी आरोपियों को जमानत दे दी है।

न्यायालय ने 20 जुलाई को रामालिंगम राजू के भाई और सत्यम के पूर्व कार्यकारी निदेशक बी. रामा राजू और कंपनी के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास सहित पांच आरोपियों को जमानत दे दी थी।

इससे पहले न्यायालय ने राजू के एक और भाई बी सूर्यनारायण राजू सहित तीन आरोपियों को पिछले साल अग्रिम जमानत दी थी।

पिछले साल जनवरी में राजू ने अपनी कंपनी में 7,800 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करके पूरे उद्योग जगत को स्तब्ध कर दिया था।

सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में इस घोटाले को 14,000 करोड़ रुपये का बताया था।

मामले के सभी आरोपियों पर आपराधिक षडयंत्र, जालसाजी, धोखाधड़ी और गलत लेखांकन के आरोप लगाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+