धूम्रपान से छुटकारे के लिए दवा लेना हो सकता है जानलेवा
ऑस्ट्रेलियाई दवा नियंत्रण प्राधिकरण के मुताबिक 2008 से अब तक धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए दवा का उपयोग करने वाले 15 लोगों ने आत्महत्या की है।
समाचार पत्र 'द एज' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक धूम्रपान से छुटकारा पाने के लिए लोकप्रिय दवा 'चेम्पिक्स' का इस्तेमाल करने वाले सैकड़ों लोग आत्महत्या करने की सोच चुके हैं। इनमें से वास्तव में 15 लोगों ने आत्महत्या कर ली।
थिरेपेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन (टीजीए) के मुताबिक आत्महत्या संबंधी 206 घटनाएं और आत्महत्या के 15 मामले धूम्रपान से छुटकारा पाने वाली दवा 'चेम्पिक्स' से संबंधित थे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि टीजीए के पास इस दवा के संबंधी 1,025 संदिग्ध मामले आए। इनमें से 67 फीसदी में अवसाद, व्याग्रता, चिंता और आक्रामकता संबंधी लक्षण दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications