सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान मिलाजुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 44.61 फीसदी गिरकर 18172.83 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 20.75 अंक लुढ़ककर 5447.10 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 18295.43 के ऊपरी और 18156.45 के निचले स्तर तक कारोबार किया। इसके अलावा मिडकैप और स्मॉल कैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।
मिडकैप 3.51 फीसदी बढ़कर 7522.30 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 44.76 अंक चढ़कर 9561.25 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी ने 5487.15 के ऊपरी और 5443.10 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications