समय पर हो जाएगी राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी : गिल (लीड-1)
राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में विलंब और कथित अनियमितताओं से जुड़े प्रश्नों के जवाब में गिल ने भरोसा दिलाया कि सभी तैयारियां समय पर हो जाएंगी और इनसे जुड़ा पूरा ब्यौरा देश के सामने रखा जाएगा।
सदन में विपक्षी दलों ने सरकार से राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों और खर्च का ब्यौरा मांगा। इसके जवाब में गिल ने कहा, "भारत में भरोसा रखिए। भारत तैयार हो जाएगा।"
पूर्व खेल मंत्र मणिशंकर अय्यर ने सदन में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि राष्ट्रमंड खेलों के निर्मार्ण कार्यो की निगारनी के लिए एक उच्च स्तरीय संस्था का गठन होना चाहिए। भ्रष्टाचार के सवाल पर गिल ने कहा कि उनके मंत्रालय ने इस बारे में विदेश मंत्रालय और वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रविशंकर प्रसाद, विक्रम वर्मा और प्रकाश जावडेकर ने खेल की तैयारियों में विलंब का सवाल उठाने के साथ ही खर्च का ब्यौरा मांगा। जावड़ेकर ने पूछा, "क्या खेल की तैयारियां समय पर पूरी हो पाएंगी?"
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वृंदा करात ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "हम सभी चाहते हैं खेल सफल हों। परंतु इसकी तैयरियों के नाम पर किसी को भी दो महीने के लिए भ्रष्टाचार का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता।"
तैयारियों से जुड़े सवाल जवाब में खेल मंत्री ने कहा, "सभी बड़े स्टेडियम बनकर तैयार हैं। कुछ स्टेडियम जो हमारे अधीन नहीं, उनकी तैयारियां चल रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही वे भी तैयार हो जाएंगे। सभी को विश्वास रखना चाहिए। ये खेल समय पर होंगे और सफल भी होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications