जमात-ए-इस्लामी की छात्र इकाई के 4 सदस्य गिरफ्तार
समाचार पत्र 'न्यू एज' की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश के अपराध निरोधक दस्ते रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने चारों छात्रों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। छात्रों पर आरोप है कि वे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे और प्रतिबंधित संगठनों को हथियार और विस्फोटक सामग्री मुहैया करा रहे थे।
गिरफ्तार किए गए छात्रों में आलमगीर हुसैन उर्फ राजू, मोहम्मद इमरान उर्फ मासूम, अब्दुला जायद बिन साहिद और महमूद उर्फ रिपन शामिल हैं।
गिरफ्तार छात्रों के ढाका और गाजीपुर जिले में स्थित ठिकानों से बंदूकें, भारी मात्रा में विस्फोटक और इस्लामिक साहित्य बरामद हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications