नक्सलियों के खिलाफ उड़ीसा में एकीकृत कमान गठित
राज्य के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के मुख्य सचिव टी. के. मिश्रा को आठ सदस्यीय एकीकृत कमान का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार ने इस संबंध में आज आदेश पारित किया।"
उन्होंने कहा, "यह एकीकृत कमान नक्सली समस्या से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जाने वाले विकास कार्यक्रमों के संबंध में भी वी निर्णय लेगी। साथ ही वह विभिन्न सुरक्षात्मक कदमों के बारे में भी फैसला लेगी।"
राज्य के पुलिस महानिदेशक, गृह मंत्रालय के प्रधान सचिव और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी इस एकीकृत कमान के सदस्य होंगे। नक्सल प्रभावित राज्यों में संयुक्त प्रयास के तहत नक्सलियों से मुकाबले में भी वह सहयोग करेगी।
उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जुलाई में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बैठक में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति पर पुनर्विचार करने का फैसला किया गया था। इसी बैठक में एकीकृत कमान के गठन पर सहमति बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications