ब्लैकबेरी की मुश्किले बढ़ीं, शेयर 4 प्रतिशत गिरा
बुधवार को रिम का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया इससे पहले मंगलवार को भी कंपनी के शेयर में इतनी ही गिरावट आई थी। पिछले दो दिनों में कंपनी के शेयर धारकों को 2.7 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है।
ब्लैकबेरी के नए फोन टार्च 9800 को बाजार की बेहतर प्रतिक्रिया नहीं मिली है। गोल्मैन सेस द्वारा इस कंपनी के शेयर को बेचने की अनुशंसा किए जाने के बाद कंपनी का शेयर बुधवार को 4.46 प्रतिशत गिरकर 54.24 डॉलर पर बंद हुआ।
इस साल कंपनी के शेयर में अब तक 20 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के प्रमुख बाजार उत्तर अमेरिका में एप्पल आईफोन 4 और गूगल एन्ड्राइड ने कंपनी के उत्पादों को कड़ी चुनौती दी है।
दुनियाभर में कंपनी का सालाना कारोबार 15 अरब डॉलर का है और 150 देशों में इसके 4.1 करोड़ ग्राहक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications