जम्मू एवं कश्मीर के भाजपा विधायकों ने की प्रधानमंत्री से भेंट
राज्यसभा में भाजपा के उपनेता एस. एस. अहलूवालिया ने आईएएनएस को बताया कि राज्य के 11 में 10 विधायकों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली भी उपस्थित थे।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री को बताया कि उमर अब्दुल्ला स्थिति को नियंत्रित करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों पर पत्थराव के लिए लोगों को उकसाने वालों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंडित करना चाहिए।
कश्मीर घाटी में गत 11 जून से जारी हिंसा में अब तक 47 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications