आरआईएल अमेरिकी खनन कंपनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
इस सौदे के सितंबर के मध्य में पूरा होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस साल आरआईएल अमेरिका में तीसरी गैस संसाधन कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है।
आरआईएल ने अपने एक बयान में कहा कि 34 करोड़ डॉलर की नगद लागत के साथ इस सौदे में 5.2 करोड़ डॉलर की खनन लागत भी शामिल है।
जून महीने में कंपनी ने कहा थी कि वह अमेरिका की पायनियर नेचुरल र्सिोसेज की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.3 अरब डॉलर में खरीदेगी।
अप्रैल महीने में कंपनी ने अमेरिका की एटलस एनर्जी की तीन लाख एकड़ की गैस भंडार संपत्ति खरीदी थी।
कंपनी ने कहा कि नए संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत मध्य और उत्तर पूर्वी पेनसिलवानिया के मर्कलस गैस रिजर्व वाली अविकसित 1,04,400 एकड़ जमीन रहेगी। आरआईएल की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के अनुसार कंपनी 62,600 एकड़ जमीन का प्रतिनिधित्व करेगी।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications