पिल्लै और सईद की तुलना हास्यास्पद: कृष्णा (लीड-1)

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने कहा है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै की तुलना मुबंई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से करना 'हास्यास्पद' था।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वेंकैया नायडू के एक सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा, "सईद से भारतीय गृह सचिव की तुलना करना हास्यास्पद है। एक आतंकवादी से पिल्लै की तुलना नहीं की जा सकती।"

पिछले दिनों इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की वार्ता की पूर्व संध्या पर पिल्लै ने कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसज इंटेलीजेंस (आईएसआई) ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में अहम भूमिका निभाई थी।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता के बाद जब संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस संदर्भ में सवाल पूछा गया तो कुरैशी ने कहा था कि पिल्लै के बयान की कोई जरूरत नहीं थी। उन्होंने पिल्लै के बयान की तुलना हाफिज सईद के नफरत फैलाने वाले भाषणों से कर दी थी।

भाजपा के एस.एस. अहलूवालिया के सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, "'इस तरह की तुलना पाकिस्तान जैसे मित्र राष्ट्र के जिम्मेदार विदेश मंत्री की ओर से क्यों की गई। मैं वहां (पाकिस्तान) में 'आरोप-प्रत्यारोप' में नहीं उलझना चाहता था।"

कृष्णा ने कहा, "हमारे गृह सचिव ने आईएसआई के संदर्भ में जो बयान दिया था, वह आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ से मिली जानकारी से संबंधित था। हमारी और एफबीआई की पूछताछ में जो बाते सामने आईं है, गृह सचिव उनको संज्ञान में लेकर ही बयान दिया था।"

भाजपा सदस्यों द्वारा बार-बार यह पूछने पर कि उन्होंने यह बयान क्यों दिया था कि पिल्लै के बयान का समय उपयुक्त नहीं था तथा उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बात जवाब क्यों नहीं दिया था, कृष्णा ने कहा, "उन्हें वहां जवाब देने का कोई मतलब नहीं था।" वैसे उन्होंने कहा कि पिल्लै के बयान का समय उपयुक्त नहीं था।

कृष्णा ने कहा, "गृह सचिव विशिष्ट प्रशासनिक अधिकारी हैं..लेकिन मेरा अब भी यही कहना है कि उनके बयान का समय सही नहीं था।"

मुंबई हमले के तार आईएसआई से जुड़े होने के सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान में कई जेहादी संगठन हैं जो भारत के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। वे हमेशा भारत पर हमले की साजिश रचते हैं। इन संगठनों और आईएसआई को लेकर हमने अपनी चिंता से पाकिस्तान सरकार को अवगत करा दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+