दक्षिण कोरिया ने किया पनडुब्बी-रोधी अभ्यास
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरिया का यह अब तक का सबसे बड़ा पनडुब्बी-रोधी अभ्यास है। यह अभ्यास उत्तर कोरिया के साथ लगी विवादास्पद समुद्री सीमा के निकट हो रहा है। इसी साल मार्च में दक्षिण कोरिया का एक युद्धपोत डूब गया था। दक्षिण कोरिया ने इसके लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार बताया था।
सरकारी मीडिया का कहना है कि इस अभ्यास में सेना के सभी अंगों के लगभग 4,500 जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा 50 लड़ाकू विमान, एक पोत और एक पनडुब्बी शामिल रहेगी।
इस अभ्यास के शुरू होने के लगभग दो सप्ताह बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिका की नौसेनाएं एक संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगी। इस अभ्यास का मकसद उत्तर कोरिया को कड़ा संदेश देना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications