पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बाढ़ का खतरा

इस्लामाबाद, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में बाढ़ के खतरे को दखते हुए अधिकारियों ने बचाव की तैयारियों शुरु कर दी हैं। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

पाकिस्तान मौसम विभाग के प्रमुख कमर-उज-जमां चौधरी ने कहा, "सिंध प्रांत में सिंधु नदी के गुड्डू बैराज से शाम को किसी भी समय 10 लाख घनफुट पानी प्रति सकेंड की रफ्तार से गुजरेगा।"

चौधरी ने कहा कि इस दौरान इलाके में बारिश होने की संभावना नहीं है।

अधिकारियों का कहना है कि 34,000 घनमीटर पानी प्रति सेकेंड छोड़ने की क्षमता वाले गुड्डू बैराज से गुजरने के बाद बाढ़ का पानी दक्षिणी सिंध प्रांत के सात जिलों के निचले इलाकों को जलप्लावित कर देगा।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता सालेह फारुकी ने बताया, "बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से अब तक 350,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।" बाढ़ से कुल 10 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं।

मानसून की वजह से पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के बाद पश्चिमोत्तर प्रांत खबर पख्तूनख्वा में आई भयंकर बाढ़ की वजह से 1,600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

स्वात घाटी के दूरदराज के और पर्वतीय इलाकों में फंसे लोगों तक हेलीकॉप्टर की मदद से भोजन और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैंे।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्यव कार्यालय की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि बाढ़ की वजह से पंजाब सूबे में 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं जहां 25,000 मकान नष्ट हो गए हैं और 48,000 क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 525,000 हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+