खाद्य पदार्थो की महंगाई घटकर 9.53 प्रतिशत हुई
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में ईंधन की कीमतों में भी मामूली कमी देखी गई। समीक्षाधीन सप्ताह में ईंधन कीमतें पिछले साल के मुकाबले 14.26 प्रतिशत अधिक रही, जबकि इससे पहले के सप्ताह में ये पिछले साल के मुकाबले 14.29 प्रतिशत अधिक रही थीं।
खाद्य पदार्थो की महंगाई दर आलोच्य सप्ताह में लगातार दूसरे सप्ताह इकाई अंक में रही है, इससे पहले पूरे साल यह महंगाई दर जून में 13 प्रतिशत तक गिरने से पहले 16 प्रतिशत के करीब बनी रही थी।
खाद्य मद्रास्फीति में यह नरमी सब्जियों खासकर आलू और प्याज की कीमतों में गिरावट की वजह से आई है।
आलोच्य सप्ताह में प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दामों में पिछले साल के इसी सप्ताह की तुलना में हुआ उतार-चढ़ाव निम्नलिखित है-
मोटे अनाज: 6.87 प्रतिशत
चावल: 7.28 प्रतिशत
गेहूं: 6.79 प्रतिशत
दालें: 20.49 प्रतिशत
सब्जियां: (-) 17.32 प्रतिशत
दूध: 19.03 प्रतिशत
आलू: (-) 41.14 प्रतिशत
प्याज: (-)4.06 प्रतिशत
जून महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित कुल महंगाई दर 10.55 प्रतिशत रही थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि खरीफ फसलों की ज्यादा पैदावार से दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications