दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ बलात्कार
पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि प्रथम वर्ष की एक छात्रा बुधवार शाम को कॉलेज से घर की तरफ जा रही थी तभी पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में मुकेश सिंघल ने उसे अपनी वैगन आर कार में खींच लिया।
अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "सिंघल ने कार रोकी और उससे पता पूछा। जब वह पता बताने लगी तभी उसने उसे कार के अंदर खींच लिया। इसके बाद एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।"
आरोपी उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। बलात्कार के बाद उसने छात्रा को उसके कॉलेज के सामने फेंक दिया।
अग्रवाल ने कहा, "पुलिस ने पीड़िता को एक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई।"
कागज बनाने वाली एक फैक्टरी के मालिक सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications