गोवा जेल से 3 कैदी फरार

जेल अधिकारियों ने बताया कि पणजी से 35 किलोमीटर दूर वास्को की सदा जेल से विचाराधीन कैदी अभिजीत पटेल और आजावीन कारावास की सजा काट रहे हिटलर फर्नाडीस और सेबी फरेरो बुधवार को शौचालय के रास्ते फरार हो गए।
जेल मामलों के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट लेविनसन मार्टिन्स ने बताया,"कैदी बुधवार सुबह तीन बजे के बाद भागे होंगे। कैदी शौचालय में सुराख करके भागने में कामयाब रहे।"
उन्होंने बताया कि 46 वर्षीय हिटलर पर गोवा और कर्नाटक में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। हिटलर और सेबी इससे पहले भी जेल से फरार हो चुके हैं। पुलिस ने कैदियों के तलाश के लिए विशेष अभियान छेड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications