राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में आग, यात्री सुरक्षित

Rajdhani Express
लखनऊ। इन दिनों रेल दुर्घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। बुधवार सुबह लखनऊ के सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह घटना सुल्तानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर चंद्रौली और रहमतनगर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन अचानक बीच रास्ते में धूं-धूंकर जलने लगा। क्षतिग्रस्त इंजन को डिब्बों से अलग कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद जल्द रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और क्षतिग्रस्त इंजन को डिब्बों से अलग कर दिया। इसके काफी समय तक लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर रेल यातायात भी बाधित रहा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद ड्राइवर तत्काल रेलगाड़ी रोककर इंजन से उतर गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+