बस स्टॉप पर पड़े सूटकेस में लाश
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के मेहादिपट्नम इलाके में एक बस स्टॉप पर सुबह यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, कि तभी वहां एक सूटकेस रखा दिखा। पहले लोगों ने सोचा यहीं पर मौजूद किसी का होगा। उसी दौरान वहां सभी को दुर्गंध भी महसूस हो रही थी।
लोग आए और बस पकड़ कर चले गए, लेकिन सुबह करीब 8 बजे जब बस स्टॉप पर भीड़ बढ़ी और ब्रीफकेस वहीं पड़ा रहा, तो लोगों को लगा इसमें बम होगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती की लाश मिली।
पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या गला दबाकर की गई और उसके बाद उसे सूटकेस में पैक कर हत्यारों ने वो ब्रीफकेस बस स्टॉप पर छोड़ दिया। लाश पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। आस-पास के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह सवेरे एक कार से तीन युवक आए, और बस स्टॉप के पास सूटकेस फेंक कर चले गए।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक वो युवक इतनी जल्दी में थे कि कार की डिग्गी से सूटकेस निकाला और डिग्गी बंद तक नहीं की और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस हत्या के सुराग का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित कर दी गई है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications