झारखण्ड में फटी बारूदी सुरंग, 4 मरे
रांची। झारखण्ड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग के विस्फोट में एक निजी कंपनी के चार सुरक्षा गार्डो की मौत हो गए।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, "सिक्युरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसिज (एसआईएस) के सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। गिरिडीह से डुमरी जा रहे सुरक्षाकर्मियों के वाहन को नक्सलियों ने मंगलवार देर रात उड़ा दिया।" विस्फोट के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
नक्सली समर्थक, पुलिस संत्रास विरोधी जनसमिति (पीसीएपीए) के शीर्ष नेता सिधु सोरेन के पश्चिम बंगाल में एक मुठभेड़ में मारे जाने के विरोध में संगठन ने झारखण्ड सहित पांच राज्यों में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया था। बुधवार को बंद का अंतिम दिन है।












Click it and Unblock the Notifications