बिहार सरकार ने 28 जिले सूखाग्रस्त घोषित किए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मानसून में देरी होने की वजह से बारिश ना होने के कारण ये जिले सूखे की चपेट में आ गए हैं। पिछले वर्ष भी राज्य के 26 जिलों को सूखाग्रस्त घेषित किया गया था। सूखाग्रस्त घोषित जिलों में सामान्य से 23 प्रतिशत से कम बारिश हुई है।
इन जिलों में गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, सीवान, सारण, मुजफ्फपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर और दरभंगा शामिल हैं।
इसके साथ ही बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इसे चुनावी वर्ष की घोषणा बता रहा है तो कांग्रेस ने घोषित पैकेज को तत्काल किसानों तक पहुंचाए जाने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास जी ने बताया कि सूखग्रस्त घोषित 28 जिलों में गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा।
इसके अलावा फसल बीमा की अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सूखाग्रस्त जिलों में कृषि ऋण, खेती के लिए उपयोग में लाए गए बिजली बिल और लगान की वसूली स्थगित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications