मंगेतर से अलग हुईं पालिन की पुत्री
लास एंजेलिस, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में हिस्सा ले चुकी साराह पेलिन की पुत्री ब्रिसल पालिन अपने मित्र और अपने 19 महीने के बेटे ट्रिप के पिता लेवी जॉनस्टन से एक बार फिर अलग हो गई हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिणपंथी राजनेता सराह पालिन की 19 वर्षीय बेटी ब्रिसल ने घोषणा की है कि उन्होंने 20 वर्षीय जॉनस्टन से दो सप्ताह पहले हुई उनकी सगाई तोड़ दी है। पहले भी ब्रिसल का उनके बेटे ट्रिप के जन्म के दो सप्ताह बाद जॉनस्टन से अलगाव हो गया था। इस दौरान जॉनस्टन एक और महिला के संपर्क में आए और अब खुलासा हुआ है कि वह उसके बच्चे के पिता हो सकते हैं।
जब ब्रिसल ने अपनी गर्भावस्था का खुलासा किया तो वह सुर्खियों में छा गई थीं क्योंक उस समय उनकी मां अमेरिकी उप-राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications