विदेशी पासपोर्ट धारक भारत की ओर से नहीं खेल सकते
न्यायमूर्ति एस.मुरलीधर ने केंद्र सरकार की उस नीति को बरकरार रखते हुए यह आदेश दिया, जिसके तहत विदेशी पासपोर्ट धारी भारतीय मूल के खिलाड़ियों के किसी खेल आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर रोक है।
मुरलीधर ने कहा कि जब तक सरकार दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं दे देती, तब तक विदेशी पासपोर्ट धारियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
अदालत ने यह आदेश भारतीय मूल के दो व्यक्तियों- ब्रिटेन निवासी स्क्वै श खिलाड़ी करन कुमार और अमेरिका निवासी खिलाड़ी रॉबर्ट ब्लैंचेट्टी की ओर से दायर याचिकाओं पर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने सरकार की नीति को अदालत में चुनौती दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications