किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां एक प्रश्न के जवाब में संवाददाताओं को बताया, "हमने किसी को क्लीन या अनक्लीन चिट नहीं दी है।"
इसके पहले कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने मंगलवार को पार्टी के मंत्रियों और दिल्ली की मुख्यमंत्री का मजबूती के साथ बचाव किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
तिवारी ने कहा कि विनियामक एजेंसियों को अपनी भूमिका निभाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "विनियामक इकाइयों को अपनी भूमिका निभाने दें। इसके साथ ही खेलों के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए तैयारियां भी जारी रहनी चाहिए।"
तिवारी ने कहा कि नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) या केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने यदि खेलों की तैयारियों के संदर्भ में कोई प्रारंभिक निष्कर्ष निकाला है तो यह संबंधित प्राधिकरणों की जिम्मेदारी है कि वे इसका जवाब दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications