मप्र में जारी है बारिश का दौर
भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते बारिश का दौर जारी है और आसमान बादलों की गिरफ्त में है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में सामान्य बारिश के साथ जबलपुर में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादलों ने अपना असर दिखाया। इस दौरान भोपाल में 3.8 मिलीमीटर, इंदौर में 5.6 मिलीमीटर, ग्वालियर में 15.5 मिलीमीटर, जबलपुर में 8.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि डिंडौरी, अनूपपुर और मंडला में भी हल्की बारिश हुई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। जबलपुर संभाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों का अधिकतम तापमान एक बार फिर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications