झारखण्ड के 12 जिले सूखाग्रस्त घोषित
झारखण्ड राज्यपाल सलाहकार परिषद की मंगलवार देर रात हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कैबिनेट सचिव आदित्य स्वरूप ने बैठक के बाद कहा, "सलाहकार परिषद की बैठक में 12 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने कहा, "सूखाग्रस्त जिलों के प्रशासन को जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू करने के लिए कहा जाएगा।"
सूखाग्रस्त घोषित किए गए 12 जिले रांची, बोकारो, गिरीडीह, लातेहार, रामगढ़, चतरा, सरायकेला-खारसावा, खूटी, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद और पलामू हैं।
इन सभी जिलों में सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश हुई है। लातेहार, चतरा, रामगढ़, जामतारा, खूटी में क्रमश: 28, 28, 37, 38 और 39 फीसदी बारिश हुई है।
सूखाग्रस्त जिलों में 25 फीसदी से भी कम धान की रोपाई हो सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications