लोकसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में हुई कथित वित्तीय अनियमितता के मसले पर जमकर हंगामा किया। इस वजह से सदन की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों के कुछ अन्य सदस्यों ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में कथित अनियमितताओं के मसले पर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा सदस्यों ने इस मसले पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की। हंगामे को देखते हुए लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications