उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत
स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद इस व्यक्ति को कटक में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राज्य के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम को आई हालांकि देर सोमवार उसकी मौत हो चुकी थी। जांच रिपोर्ट में पता चला वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित था।"
स्वाइन फ्लू की वजह से ही इससे पहले रविवार और सोमवार को भुवनेश्वर में क्रमश: 50 वर्षीया महिला और 56 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई थी।
अधिकारी के अनुसार पिछले दो हफ्तों के दौरान चार लोगों में एच1एन1 विषाणुओं की पुष्टि हुई जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया।
राज्य स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पर्याप्त कदम उठाए हैं। सभी सरकारी और प्रमुख निजी अस्पतालों में जांच और स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में दवाओं और सुरक्षात्मक उपकरणों की व्यवस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications