एयर इंडिया ने 16 लाख डॉलर का सौदा रद्द किया
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "ऑस्ट्रेलिया की ब्रांडिंग कंपनी केटो पुर्नेल से किया गया सौदा रद्द कर दिया गया है। यह फैसला कल (मंगलवार) शाम को लिया गया।"
ब्रांड पुननिर्माण के लिए किए गए इस सौदे को रद्द करने का फैसला तब लिया गया है जब मंगलवार को राज्य सभा में इस पर सवाल पूछा गया।
एक सवाल के जवाब में पटेल ने कहा, "भारतीय राष्ट्रीय विमानन कंपनी लिमिटेड (एनएसीआईएल) को राष्ट्रमंडल खेलों के आधिकारिक परिवहन सेवा बनाया गया है। एनएसीआईएल ने अपनी पहचान को पुनस्र्थापित करने के लिए केटो पुर्नेल को नियुक्त किया है।"
उन्होंने सदन को जानकारी दी थी कि केटो पुर्नेल को इसके लिए 1,612,750 डॉलर और करों का भुगतान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications