अमेरिका में 6 किशोर डूबे
वाशिंगटन, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के लुइसियाना प्रांत की एक नदी में डूबने से छह किशोरों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ये किशोर स्रेवपोर्ट के निकट रेड नदी में मंगलवार को डूबे। इन किशोरों की उम्र 13 से 18 साल के बीच थी। इनका ताल्लुक दो परिवारों से था।
सात किशोर गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए नदी में गए थे परंतु इनमें से छह डूब गए। एक बच्चा सुरक्षित बच गया। मारे गए किशोरों में तीन सगे भाई थे। इस घटना के समय इनके परिजन भी मौजूद थे परंतु उन्हें तैरना नहीं आता था और वे कुछ नहीं कर सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications