भाजपा ने शीला दीक्षित को बर्खास्त करने की मांग की
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकारी दस्तावेज बता रहे हैं कि 744.35 करोड़ रुपये दलित कल्याण कोष से निकाल कर खेलों में लगाया गया। इसके बावजूद दीक्षित इन आरोपों को सिरे से इंकार कर रही हैं।
दीक्षित ने मंगलवार को कहा था, "हमने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं से कोई भी कोष राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं हस्तांतरित किया।"
गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को चाहिए कि वह दीक्षित को बर्खास्त कर दें।
गुप्ता ने इस बात की भी घोषणा की कि दिल्ली भाजपा का अनुसूचित जाति मंच शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications