कश्मीर के लिए राहत की घोषणाएं कर सकते हैं चिदंबरम

जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम बुधवार को संसद में कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात पर अपने बयान में जम्मू एवं कश्मीर के लिए राहत से जुड़ी कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में सोमवार और मंगलवार को चर्चा की गई थी। संसद में गृह मंत्री के बयान से पहले भी इस बारे में फिर चर्चा होगी। चर्चा का केंद्रबिंदु राज्य में शांति बहाली से जुड़े कदम उठाना रहेगा।

सूत्रों का कहना है कि चिदंबरम कश्मीर के युवकों के लिए कुछ राहत और पुनर्वास पैकेज का एलान कर सकते हैं। घाटी में बीते दो महीने से जारी हिंसा में 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों घायल हुए हैं। इस दौरान लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह संभव है कि गृह मंत्री आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व आतंकवादियों के लिए राहत और पुनर्वास से जुड़े कुछ कदमों की घोषणा करें। उन्हें दिए गए आश्वासनों को अब तक सही ढंग से पूरा नहीं किया गया था। अब उनके पूरा होने की उम्मीद है।"

अधिकारियों का कहना है कि चिदंबरम की घोषणाएं राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस वक्ततब्य से भी जुड़ी रहेंगी जिसमें उन्होंने कहा था कि घाटी की समस्या राजनीतिक है। गृह मंत्री की ओर से शांति बहाली से जुड़े आगे के कुछ बड़े कदमों का भी जिक्र किया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+