आयुर्वेदिक इलाज करा रहे हैं अच्युतानंदन
आधिकारकि सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अगले एक हफ्ते तक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक संस्थान 'कोट्टकल आर्य वैद्यशाला' के चिकित्सकों की एक टीम से अपना आयुर्वेदिक इलाज कराएंगे। अच्युतानंदन का इलाज उनके सरकारी आवास पर ही चलेगा।
गोपनीयता के शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, " बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के बजाय उनके आवास पर हुई।"
ऐसा माना जाता है कि मानसून में आयुर्वेद का इलाज लेने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। वर्तमान रक्षा मंत्री मंत्री ए. के. एंटनी 2001-2004 तक तब राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब वह भी मानसून के मौसम में अपना आयुर्वेदिक इलाज कराया करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications