67,000 साल पुरानी इंसान की हड्डी मिली
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार मनीला से 210 किलोमीटर दूर उत्तर में स्थित पेनाबलांस के नजदीक गुफाओं से हड्डी मिली है। माना जा रहा था कि इस इलाके में इंसान करीब 20,000 साल पहले आया था, लेकिन पुरातत्वविदों कहना है कि इससे कहीं पहले ही इंसान यहां बस्तियां बसा चुका था।
फिलीपींस के उत्तरी हिस्से में स्थित गुफाओं की एक श्रृंखला में पिछले चार सालों से खुदाई जारी है और इसी दौरान मानव के एक पैर की हड्डी पाई गई है। ऐसा माना जाता है कि यहां 47,000 साल पहले मानव रहते थे।
'यूनिवसिर्टी ऑफ फिलीपींस डिलीमैन' के पुरातत्वविदों के दल का नेतृत्व करने वाले प्रोफेसर र्आमड मिजार्स ने बताया, "यह हड्डी एशिया प्रशांत में पाया गया सबसे पुराना मानव जीवाश्म हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications