सीडब्ल्यूजी से जुड़ी वित्तीय अनियमितता पर चुप रहे गिल
टेबल टेनिस और रग्बी जैसे खेलों के लिए आयोजन स्थल के रूप में उपयोग में लाए जाने वाले जामिया स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के उद्घाटन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ पहुंचे गिल कहा कि कथित वित्तीय अनियमितता के मुद्दे पर राज्यसभा में चर्चा होगी।
गिल ने कहा, "राज्यसभा में गुरुवार को इस मुद्दे पर चर्चा होगी। मैं समझता हूं कि इस मामले में सदन में खुली बहस होगी। इसके बाद संभवत: इस मुद्दे पर लोकसभा में भी चर्चा होगी।"
गिल ने कहा कि आयोजन समिति अपना काम कर रही है। ऐसे में उनका और सीजीओसी का मुख्य काम खेलों का सफल आयोजन करना है।
बकौल गिल, "सीजीओसी अपना काम कर रही है। अधिकारी एक साथ विभिन्न मुद्दों पर लगे हुए हैं। सब अपना काम कर रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य खेलों का सफल आयोजन कराना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications