बीजिंग में जनसंख्या कम करने के लिए छोटे उद्योग बंद होंगे

समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार नगरपालिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट में शहर की विकास योजना 2011-15 में जनसंख्या कम करने वाले इस कदम को शामिल करने की बात कही गई है।

आधिकारिक आकड़ों के अनुसार पिछले साल बीजिंग की आबादी 1.972 करोड़ हो गई। इसमें 70.26 लाख प्रवासी श्रमिक शामिल हैं।

'रेनमीन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना' के जनसंख्या शोध विभाग के विशेषज्ञ डू पेंग ने बताया, "शहर में छोटे उद्योगोंे को हटाने से व्यापार प्रभावित होगा।"

उन्होंने कहा, "अगर श्रमिकों को राजधानी में नहीं रहने दिया जाएगा तो, वे अपने गृह नगर या किसी अन्य जगह चले जाएंगे।"

अधिकारियों ने बताया कि जनसंख्या रोकने के मामले में दूसरे शहरों के अनुभव को देखकर ही कदम उठाए जाने चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+