पेशावर: आत्मघाती हमले में कमांडेंट सहित 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत

समाचार चैनल 'जियो न्यूज' ने छावनी के पुलिस अधीक्षक के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमलावर ने कमांडेंट गयूर को निशाना बनाकर हमला किया था। अधीक्षक के अनुसार यह विस्फोट भीड़-भाड़ वाले दींस चौक पर हुआ।
विस्फोट की चपेट में आने से गयूर के वाहन के अलावा कम से कम तीन अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बम निरोधक दस्ते, पुलिस और अन्य अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही सुरक्षा बलों ने उस इलाके को चारों तरफ से से घेर लिया।
एफसी छावनी के मुताबिक अग्निशन दल के कर्मी मौके से वाहनों का मलबा हटाने के काम में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications