विधायक पत्नी की हत्या मामले में नौकर से 51 लाख बरामद

पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा था कि यह मामला लूट का नहीं है लेकिन इतनी बड़ी रकम के साथ जशोद की गिरफ्तारी से इस पूरे मामले का रुख ही बदल गया है। इससे पहले पुलिस दो और नौकरों शंकर एवं ललन को दो लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की कैराना सीट से विधायक हुकुम सिंह की पत्नी रेवती सिंह (70 वर्ष) की 31 जुलाई की रात को हत्या कर दी गई थी। भाजपा विधानमण्डल दल के उपनेता होने के कारण हुकुम सिंह की पत्नी की हत्या का मामला पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने पहले जो खुलासा किया था, उसमें कहा गया था कि रेवती सिंह की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई और इसमें किसी परिचित का हाथ है। साथ ही हुकुम सिंह के अधिवक्ता ने केवल ढाई लाख रुपए की लूट और हत्या का मामला नई मण्डी कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराया था। इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल भी लूट की आशंका को नकार चुके थे।

पुलिस ने दो दिन बाद हत्या के कारणों में लूट की बात मानी और इस लूट व हत्या के मामले में घर के नौकर शंकर, ललन व पूर्व नौकर रवि तथा जशोद व अन्य का हाथ बताया है। इन्होंने ही लालच के चलते रेवती सिंह की हत्या की और रुपये लूटे।

पुलिस ने मंगलवार को दो लाख रुपये बरामद करके शंकर व ललन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह इस मामले के आरोपी जशोद को 51 लाख रुपए के साथ दिल्ली में गिरफ्तार किया गया जबकि पहले पुलिस 12 लाख रुपए की लूट ही स्वीकार कर रही थी। जशोद की इतनी बड़ी रकम के साथ गिरफ्तारी से इस मामले में जांच के नए आयाम जुड़ गए हैं।

पूर्व मंत्री हुकुम सिंह ने भी मीडिया के सामने इस मोटी धन राशि के बारे में कोई साक्ष्य नहीं दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता की घर में कितना धन रखा था। उनके जानकार लोगों व पांच पुत्रियों ने सुरक्षा की दृष्टि से यह धन यहां रखा होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+