चिदंबरम की कश्मीर के लोगों से शांति की अपील

चिदंबरम ने लोकसभा में कहा, "मैं जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से हिंसा के इस दुष्चक्र को रोके जाने की अपील करता हूं।"

चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के साथ है। केंद्र सरकार राज्य सरकार के शांति बहाली, बातचीत और घाटी के लोगों की शिकायतों को दूर करने संबंधी प्रयासों के साथ है।

चिदंबरम ने खासतौर से कश्मीरी युवकों के परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को हिंसक गतिविधियों का हिस्सा बनने से रोकें।

चिदंबरम ने कहा कि जून और जुलाई 2010 में पथराव की 872 घटनाएं घटीं और उस दौरान 1,456 सुरक्षा कर्मी घायल हुए। चिदंबरम ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हिंसक प्रदर्शनों के साथ निपटने में बड़े धर्य का परिचय दिया है।

ज्ञात हो कि कश्मीर घाटी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में नागरिकों की हो रही मौत के खिलाफ 11 जून से ही हिंसक प्रदर्शनों के कारण उबल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+